What if India and Pakistan were one country

दोस्तों भारत-पाकिस्तान के झगड़े के बारे में तो हम हमेशा ही सुनते आए हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर India औऱ पाकिस्तान का Partition (बंटवारा) नही हुआ होता तो क्या होता?

India_vs_Pakistan
India and Pakistan

ये हम सोचते जरूर है मगर इसका जवाब हमारे दिमाग में नहीं आता हैं। लेकिन हम अनुमान लगा सकते है कि अगर भारत -पाकिस्तान एक होता तो इस दुनिया पर इसका क्या असर होता, तो चलिए हम मान लेते है कि कोई भी बंटवारा नही हुआ हैं, हिन्दू-मुस्लिम तनाव को अलग रखते हुए हम उसकी Positive Side को देखते हैं और जानते हैं कि कैसे यह दोनो देशों के लिए फायदेमंद रहता।

1.अगर भारत-पाकिस्तान एक रहता तो बांग्लादेश नाम का कोई देश ही नही होता और बांग्लादेश के लोगों की आज जो भारत में घूसखोरी हो रही हैं, वो भी नहीं होती , जिस वजह से बिहार और अरुणाचल प्रदेश में जो दंगे हो रहे हैं, वो भी नही होते।


2.अगर आबादी की बात करें  तो भारत सबसे ऊपर होता क्योंकि साल 2017 में भारत की कुल आबादी 135 करोड़ के आसपास थी। पाकिस्तान की कुल आबादी 20 करोड़ में आसपास है और बांग्लादेश की कुल आबादी 17 करोड़ है तो कुल मिलाकर भारत की आबादी 170 करोड़ के आसपास होती यानी कि दुनिया का सबसे आबादी वाला देश भारत होता।

3.अगर ऐसा होता तो भारत की क्रिकेट टीम सबसे मजबूत टीम होती, जिसको हराना लगभग नामुमकिन से होता क्योंकि आप Imagine कीजिये। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, मोहम्मद आमिर, साहीद अजमर, सकीबुल हसन जैसे बड़े बड़े Cricketers होते हमारे पास तो क्या हमें कोई हर सकता।

4.Cyber Security आज दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसे में आप कल्पना कीजिए कि पाकिस्तान के पास जो खतरनाक Hackers हैं और भारत के पास जो जाबांज Programmer है वो अगर एक साथ मिलकर काम करते तो क्या होता?? तो दुनिया के कोई भी Hackers भारत की Cyber Security को तोड़ नहीं सकते।

5.ऐसा होने पर कश्मीर की बात ही कुछ और होती क्योंकि पुराने किताबों में कश्मीर को "दुनिया का स्वर्ग"  कहा जाता था। अगर भारत पाकिस्तान एक होता तो कश्मीर आज भी स्वर्ग ही होता और Asia के जो लोग गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए स्विजरलैंड घूमने चले जाते है,  वो लोग गर्मियां बिताने के लिए कश्मीर जाना पसंद करते, जिस वजह से कश्मीर भारत का सबसे अमीर State होता क्योंकि कश्मीर खूबसूरत वादियों से भरा कुदरत का घर हैं।

6.ऐसे देखा जाए तो भारत के Army बहुत ही ताकतवर है लेकिन दोनों देशों के Army एक साथ होते तो सबसे ज्यादा Army वाला और सबसे बड़ा Army वाला सैन्य हमारा देश भारत होता। चाइना,अमेरिका और रशिया जैसे बड़े-बड़े देश हमेशा दो कदम की दूरी बनाए रखते इस ताकतवर Army से।


7.अगर आज की बात करें तो इंडोनेशिया दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। जिसकी कुल आबादी 21 करोड़ के आसपास है। अब भारत पाकिस्तान एक होता, तो दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश भारत होता क्योंकि इस वक्त भारत की कुल मुस्लिम आबादी 18 करोड़ से ज्यादा है। पाकिस्तान की कुल मुस्लिम आबादी 17 करोड़ से ज्यादा है और बांग्लादेश की कुल मुस्लिम आबादी 14 करोड़ से ज्यादा है, तो कुल मिलाकर भारत की कुल आबादी 50 करोड़ के आसपास होती है और दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश भारत होता।


8.आज दुनिया के कई बड़ी-बड़ी देशों ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर दिया है क्योंकि दुनिया के कुछ खतरनाक Terrorist ओसामा बिन लादेन, दाऊद इब्राहिम जैसे कई आतंकवादियों के लिए पाकिस्तान का सबसे बढ़िया ठिकाना था। अगर यह दोनों देश एक होते तो ऐसे Terrorist कहाँ जाते??शायद वे ईरान, इराक या अफगानिस्तान चले जाते।


9.अगर भारत पाकिस्तान एक होता तो हम कुछ पॉपुलर फिल्में Miss कर देते हैं, जो कि India VS Pakistan थीम पर बनाई गई है, अगर आप रोजाना फिल्में देखते हैं तो आपको पता ही होगा कि Border, Veer-Zara, LOC Kargil, Bajrangi Bhaijaan, Gadar जैसी कई देशभक्ति फिल्में नहीं बनती अगर पाकिस्तान अस्तित्व में नहीं आया होता।



10.अगर ऐसा होता तो बॉलीवुड आज बड़े-बड़े कलाकारों से भरा होता, जिसमें भारत के प्रतिभाशाली कलाकार और Pakistan के सूफी Singer होते। भारत और पाकिस्तान ने हमेशा महान संगीतकारों को जन्म दिया है। अब आप Imagine कीजिए कि भारत के गीतकार और पाकिस्तान के सूफी सिंगर एक साथ मिलकर किसी फिल्म में काम करते तो उस फिल्म के गाने सुनने का मजा ही कुछ और होता।

अगर आप को इससे देखना है तो यहॉ क्लिक करें

;}
Previous
Next Post »